देर रात पार्टी करने गईं मलाइका अरोड़ा का सड़क पर फिसला पैर, लोग बोले- लगता है ज्यादा पी ली...VIRAL VIDEO

Malaika Arora went for a party but foot slipped on the road: मलाइका अरोड़ा अपनी शानदार पर्सनालिटी के अलावा अपने रिलेशनशिप स्टेटस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा का जब से अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप हुआ है तब से वह पब्लिक एरिया में कम ही नजर आती हैं।
दे रात पार्टी करने गईं मलाइका अरोड़ा
बता दें कि मलाइका अरोड़ा को बीते दिन लंबे समय के बाद रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। यहां देखा गया कि मलाइका अरोड़ा ट्यूब टॉप और जॉगर्स पहने नजर आईं। आंखों पर काला चश्मा और लाइट मेकअप में मलाइका अरोड़ा बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही थीं, लेकिन इस दौरान दो चीजों ने सबसे ज्यादा फैन्स का ध्यान खींचा। जिसमें से पहला था कि वह किसी मिस्ट्री मैन के साथ रेस्टोरेंट गई थीं।
आखिर कौन है ये मिस्ट्री मैन
इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा उसी मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़कर रेस्टोरेंट के बाहर आती नजर आईं। फैन्स तो यह देखकर हैरान ही रह गए कि आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन या फिर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा किसी और को तो डेट नहीं करने लगीं ? इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा जिस शख्स का हाथ पकड़कर चल रही हैं उसके बारे में जानने के लिए फैन्स बेताब हो रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
लेकिन इस मिस्ट्री मैन के अलावा एक चीज और नोटिस की गई है वह है कि मलाइका अरोड़ा का रोड पर पैर रखते ही उनका पैर फिसल जाता है, लेकिन उनका मिस्ट्री मैन उन्हें गिरने से बचा लेता है। इस वीडियो को देख यूजर्स के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है आपने ज्यादा पी ली है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- अभी तो ब्रेकअप हुआ और अब इतनी जल्दी मिस्ट्री मैन भी ?


Click it and Unblock the Notifications