अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मोबाइल पर भड़कती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, Viral Video!

Malaika Arora Angry- मलाइका अरोड़ा इस वक्त अपनी लाइफ के उतार चढ़ाव को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनका लंबे वक्त से चल रहा रिश्ता अब टूट चुका है।
जी हां, हम अर्जुन कपूर का बात कर रहे हैं जिनके साथ मलाइका के ब्रेकअप की खबरे सामने आईं थीं। लेकिन इन खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फोन पर भड़कती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा टहल टहलकर किसी से बात कर रही हैं और जमकर खरी खोटी सुना रही हैं। किसी ने इस वीडियो को काफी दूर से शूट किया है और यही कारण है कि मलाइका की बातें नहीं सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि सही बात क्या है ये किसी को नहीं पता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ''कैमरा बंद कर दो चुप हो जाएगी।'' एक ने लिखा, ''लेकिन आप लोग क्यों इतना परेशान हैं।'' एक ने लिखा, ''यह बहुत गलत है किसी की निजी जिंदगी में दखल न दें।'' एक ने लिखा, ''जब कोई बुरे दौर से गुजर रहा हो तो उसे रिकॉर्ड करना सही नहीं है। वास्तव में इसका मतलब यह है कि मशहूर हस्तियों का भी एक जीवन होता है, और उन्हें गोपनीयता की आवश्यकता होती है।''
इस तरह से लोगों के रिेएक्शन्स सामने आ रहे हैं। पता चला है कि मलाइका ने अपने बेटे अरहान के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट खोला है। इसको लेकर भी वो काफी बिजी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications