अरबाज खान के होने वाले बच्चे के लिए दुआ मांगने लालबाग पहुंची मलाइका अरोड़ा? सामने आया ये वीडियो

Malaika Arora Lalbuag Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जो की हर फैशन शो और पार्टी के जान मानी जाती है वो जब सूट पहने बिंदी लगाए पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचेंगी तो आपको कैसे लगेगा। कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई के लालबागचा राजा से सामने आया है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा लाल बाग के राजा के दर्शन करने के पहुंची हैं। इस दौरान उनका स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा इस दौरान टील पाकिस्तानी सूट में बनी ठनी गजब के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए गले में डायमंड नेकलेस और माथे पर
बिंदी लगाई हुई थी। इसके साथ ही हसीना ने जुल्फों को खुला छोड़ा हुआ था।
मलाइका का लाल बाग से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका के इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि तलाक और फिर बॉयफ्रेंड से ब्रेक अप के बाद मलाइका खुद को संभलने के लिए भगवान का सहारा ले रही हैं। तो वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा मलाइका बप्पा से अपने एक्स पति अरबाज खान के होने वाले बच्चे के लिए दुआएं मांगने के लिए गई थीं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती है। अब मलाइका की ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब गर्दा उड़ा रही हैं। मलाइका अरोड़ा 51 साल की है लेकिन उनकी फिटनेस हर किसी को उनकी उम्र का गच्चा दे देती है।


Click it and Unblock the Notifications











