अरबाज खान के बच्चे की मां नहीं बनना चाहती थी मलाइका अरोड़ा! बोलीं- मुझे नहीं पता था...

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनती नजर आती है। हालांकि इस वक्त वह बेटे अरहान खान के साथ अपने पॉडकास्ट डंब बिरयानी को लेकर भी सुर्खियों में है। अरबाज और सोहेल खान के बाद मलाइका अरोड़ा भी अपने बेटे अरहान के पॉडकास्ट में पहुंची।
पॉडकास्ट के दौरान अरहान खान ने अपनी मां मलाइका अरोड़ा से दूसरी शादी को लेकर सवाल किया और पूछा कि "पूरा देश जानना चाहता है कि मां आप शादी कब करने वाली हैं? मुझे एक तारीख, जगह और व्यक्ति का नाम बताना बताओ।" मलाइका ने कहा कि "मेरे लिए मिर्ची खाना अच्छा है। मैं इसका जवाब नहीं दे सकती। मुझे खुद इसका जवाब नहीं पता। मुझे लगता है कि मैं अब अपनी बेस्ट लाइफ जी रही हूं।"
पॉडकास्ट में अरहान खान ने अपनी मां को काम से ज्यादा खुद को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि "जब काम की बात आती है तो आपको कम मेहनत करनी चाहिए और खुद को ज्यादा समय देना चाहिए।" मलाइका भी इस पर सहमत हुई और फिर अरहान ने मलाइका से पूछा कि क्या वह एक प्लान्ड बेबी थे। तब मलाइका अरोड़ा ने जवाब दिया कि "नहीं, यह तो बस हो गया था। मैंने इस पर कुछ प्लान नहीं किया था और इस उम्र में एक दिन मैं तुम्हें पा लूंगी यह भी मैंने नहीं सोचा था।"
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपनी 19 साल की शादी को साल 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक लेकर खत्म कर दिया था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है। हालांकि अरबाज ने दिसंबर 2023 में मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ में शादी कर ली। लेकिन मलाइका अरोड़ा अभी भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और कोई भी उनका शादी का प्लान नहीं नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications


