Malaika Arora- एक्ट्रेस का रास्ता रोक ऐसी हरकत करने लगीं लड़कियां, गुस्साए लोग बोले- 'ये उत्पीड़न है'

मलाइका अरोड़ा की फैन फैन फॉलोविंग का अपना एक अलग लेवल है लेकिन कई बार उनको कुछ ऐसा देखना पड़ जाता है जो कि सच में अच्छा नहीं लगता है। हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और लोगों का कहना है कि हैरेसमेंट है।
Recommended Video
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों मलाइका अरोड़ा का रास्ता जबरदस्ती रोकने की कोशिश कर रही हैं और ये सब देखकर एक्ट्रेस हैरान हो गई हैं कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। जी हां, इस वीडियो को पैपराजी पेज पर पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा गया है, ''मलाइका अरोड़ा को आज हमारी टीम ने स्पॉट किया !! युवा प्रशंसक उससे बात करने के लिए एकत्र हुए!'' हालांकि लोगों को ये बिल्कुल कूल नहीं लगा है और उन महिलाओं पर गुस्साए लोग इसको हैरेसमेंट तक बता रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''हाथ से बाहर। यह उत्पीड़न है!''
एक का कहना था, ''ये गलत है यार ऐसे नी करना चाहिए बच्चो को।'' एक ने लिखा, ''यह उचित नहीं है। आप किसी को परेशान नहीं कर सकते।'' एक ने लिखा, ''ये बच्चे बहुत ज्यादा परेशान करते हैं।'' हालांकि कुछ लोग इसपर भी मलाइका अरोड़ा को ही ट्रोल कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''क्या मतलब इतनी प्रतिष्ठा फेमस होने का जब किसी गरीब बच्चों की मदद नहीं कर सकते, या जब इनको फेमस होना होता है तो पब्लिसिटी करते ही कि ये किया वो किया वगैरह वगैरह वगैरह।'' इस तरह से लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं लेकिन आपका इस वीडियो को लेकर क्या कहना है वो तो आप ही बताएंगे। हालांकि मलाइका अरोड़ा की तरफ से इस वीडियो पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications