52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस कि हो गईं ट्रोल, मूव्स देखकर लोगों ने कहा- 'अश्लील' और 'वल्गर'

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। 52 साल की उम्र में भी मलाइका ने ऐसा काम कर दिया है कि लोग हैरान हैं। उन्होंने एक गाने में कुछ ऐसे मूव्स दिखाए कि वो ट्रोल होने लगीं।
'थामा' में दिखाया था जलवा
हाल ही में वो फिल्म 'थामा' के गाने 'Poison Baby' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थीं। अक्टूबर 2025 में रिलीज हुए इस गाने में मलाइका के एनर्जी भरे डांस मूव्स की खूब तारीफ हुई थी। फैंस ने कहा था कि उन्होंने रश्मिका को कड़ी टक्कर दी है और कुछ ने तो यह भी कहा कि वो रश्मिका से भी ज्यादा अच्छा डांस कर रही हैं।
इस बार मलाइका हुईं ट्रोल
इस बार मलाइका अरोड़ा रैपर यो यो हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो 'चिलगम' (Chilgam) में नजर आ रही हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है, लेकिन इस बार लोगों का रिएक्शन बिल्कुल उलटा है।
लोगों ने मलाइका को सुनाई खरी-खोटी
जहां 'Poison Baby' में मलाइका की तारीफें हुई थीं, वहीं 'Chilgam' गाने को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि गाने में मलाइका के डांस मूव्स क्रिंज और अश्लील लग रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा- 'वो ठीक से डांस नहीं कर रही हैं, इसलिए गाना वल्गर लग रहा है।'
इस गाने को लेकर अब तक ना तो मलाइका अरोड़ा और न ही हनी सिंह ने कोई रिएक्शन दिया है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग दिए हैं। उनके गाने 'छैंया-छैंया', 'मुन्नी बदनाम हुई', 'अनारकली डिस्को चली' और 'माही वे' आज भी लोगों की जुबान पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











