करीना कपूर खान के बर्थडे में मलाइका अरोड़ा ने पहनी बॉडीकॉन ड्रेस, लोगों ने बोला- बुड्ढी
करीना कपूर एक दिन पहले 42 साल की हो गई हैं। करीना ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया। बॉलीवुड बिरादरी की कई हस्तियों को करीना के मुंबई वाले घर के बाहर स्पॉट किया गया, जो जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई। मलाइका अरोड़ा अपनी बेस्टी के बर्थडे बैश में स्टाइल में वॉक करती नजर आईं।
मलाइका हमेशा से अपने ड्रेस और लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। मलाइका ने अपने लुक को आकर्षित रखने के लिए एक काले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी और कई ऐसे फैंस हैं जिसने मलाइका के इस लुक की काफी सराहना की,वहीं कई लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया।

मलाइका की ब्लैक स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन थी। इस ड्रेस में उन्होंने अपने फिगर को पूरी तरह से दिखाया। मैटेलिक ब्लू स्लिंग बैग के साथ मलाइका ने अपने लुक में चार चांद लगाया है।
न्यूड लिपस्टिक के शेड में मलाइका ने अपने फैन्स को मदहोश कर दिया। मलाइका के इस वीडियो पर बुड्ढी, आंटी जैसे कई कमेंट किए गए हैं। मलाइका का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जहां पर कई सारे लोगों ने मलाइका को बुरी तरह ट्रोल किया । वैसे स्टाइल और ग्लैमर के मामले में मलाइका को हमेशा सुपरहिट माना गया है। मलाइका का नाम ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में हमेशा टॅाप में रहा है।


Click it and Unblock the Notifications