शादी की अफवाहों के बीच मलाईका अरोड़ा ने डाली तस्वीर, दिखे प्रेगनेंसी के निशान, लोगों ने किया TROLL
मलाईका अरोड़ा की शादी की अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं। लेकिन मलाईका फिलहाल मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। इन छुट्टियों में मलाईका ने अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी की। इस तस्वीर में मलाईका अरोड़ा के स्ट्रेच मार्क्स दिखाई दे रहे थे। स्ट्रेच मार्क्स, प्रेगनेंसी के बाद ज़्यादातर औरतों के शरीर पर होते हैं।
कई लोगों ने मलाईका की जमकर तारीफ की क्योंकि उन्होंने ना ही तस्वीर एडिट की और ना ही मेकअप से अपने स्ट्रेच मार्क्स छिपाए। लेकिन कई ऐसे लोग थे जो ऐसे समय में भी उन्हें ट्रोल करना नहीं भूले और उन्हें भद्दी बातें लिखने लगे।

लेकिन मलाईका के फैन्स ने उनका साथ नहीं छोड़ा और ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि जो लोग मलाईका के शरीर को भद्दा कह रहे हैं वो शायद अभी तक मां नहीं बन पाए हैं इसलिए ये नहीं समझते कि ये हर औरत का हिस्सा होते हैं।
फैन्स ने यहां तक कहा कि मलाईका अरोड़ा एक Teenage लड़के की मां हैं। उनके शरीर पर ये निशान होना स्वाभाविक है। बल्कि अच्छी बात ये है कि वो उन्हें छिपा नहीं रही हैं। फैन्स की मानें तो मलाईका एक सेक्सी मां हैं। और वाकई उनकी ये तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं -


Click it and Unblock the Notifications