अरबाज खान से तलाक के बाद गुजारा भत्ता के नाम पर वसूला मोटा पैसा? मलाइका अरोड़ा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

malaika arora

बॉलीवुड की कुछ शादियां ऐसी हैं जिनके टूटने के बाद लोगों को यकीन नहीं हुआ। जैसे की मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान उनमें से एक हैं। ये दोनों जब तक साथ रहे किसी तरह की कोई खबर निकलकर सामने नहीं आई।

लेकिन जब ये अलग हुए तो लोगों के मन में कई सवाल थे। इस वक्त मलाइका अरोड़ा ने अपने तलाक के एक पहलू पर खुलकर बात की है जिसके लिए उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

दरअसल मलाइका को लेकर कहा जाता है कि अरबाज से अलग होने के लिए उन्होने मोटी रकम वसूली है। जी हां, तलाक के बाद मोटा गुजारा भत्ता लेने का आरोप अक्सर उनपर लगता है। इसको लेकर अब हसीना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

क्या बोलीं मलाइका?

इस दौरान वो पिंकविला से बातचीत कर रही थीं और उन्होने कहा, ''जब मैंने तलाक लेने का फैसला किया, तो मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री में बहुत सारी महिलाएं थीं जो तलाक ले रही थीं और आगे बढ़ रही थीं। मुझे लगा, मेरे लिए, मेरे व्यक्तिगत विकास के लिए, मेरी पसंद के लिए, अगर मुझे अपने बच्चे को खुश करना है और अपने बच्चे को उसके स्थान पर फलना-फूलना है तो मुझे अंदर से ठीक महसूस करना होगा।

तो, मैंने यही किया। इसके बाद मैं अपने बारे में पढ़ती थी कि मैने गुजारा भत्ता में मोटी पैसा लिया है तभी मैं इतनी सारी ज्वैलरी और कपड़े पहन रही हूं। मैं इस बात से हैरान थी कि मैं क्योंकि अपने करियर में इतना सबकुछ किया है।'' इसके अलावा मलाइका का कहना था कि उन्होने अपनी मर्जी से 22-23 साल की उम्र में शादी की थी। इसके लिए मेरे घर से ना दबाव डाला गया और ना ही मना किया गया। मेरा शादी की मन किया तो मैने की।

चर्चा में है बयान

अरबाज से तलाक के बाद पहली बार मलाइका अरोड़ा ने खुलकर इसपर बात की है। इससे ये भी क्लियर हो गया कि उन्होने किसी तरह का मोटा पैसा नहीं लिया। फिलहाल मलाइका खुश हैं और अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X