Malaika Arora ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर बता डाला सबकुछ, कैसा होगा अर्जुन कपूर का रिएक्शन?

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। जब से उन्होने अपनी पहली शादी खत्म की है वो सुर्खियों में रहती हैं और उनके लुक्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस वक्त उनका एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने अर्जुन कपूर, शादी और उनके रिश्ते को लेकर उन्होने दिया है। इस दौरान वो एक इंटरव्यू दे रहीं थीं और इस बारे में खुलकर बात की है।
मलाइका ने खुलकर कहा है कि वो अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को 'अगले स्तर पर ले जाना पसंद करेंगी क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं।'
जी हां, मलाइका बोलीं, "अपनी उम्र के हिसाब से वो काफी मेच्योर हैं और प्योर हार्टेड हैं। वो ऐसे इंसान हैं जोकि केयर करते हैं। मैं इसीलिए उनकी अक्सर तारीफ करती हूं।'' इसके अलावा उन्होने कहा कि,
''मुझे अर्जुन के साथ एक घर बनाना और हमारे रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना अच्छा लगेगा क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं।'' इससे इतना तो तय है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि वो कब होगा इसको लेकर आपको इंतजार करना होगा।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर बोल्ड लुक्स को लेकर सामने आती रहती हैं और जिम जाते वक्त भी उनका अलग अंदाज नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications