मलाइका अरोड़ा की कमर पर फैन ने ऐसे रख दिया हाथ, बगल में खड़े बाउंसर के उड़ गए होश, खुला रह गया मुंह..

मलाइका अरोड़ा किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहती हैं और इस वक्त एक वीडियो के कारण खबरों में हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जिसका अंदाजा ना तो मलाइका अरोड़ा को था और ना ही उनकी सुरक्षा में खड़े बाउंसर्स को।
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रही थीं। ऐसे में एक फैन आया जो कुछ विकलांग लग रहा था। बाउंसर्स के सामने ये फैन आया और मलाइका अरोड़ा की कमर पर हाथ रखकर पोज देने लगा।
इसको देखते ही बगल में खड़े बाउंसर की आह निकल गई और दंग रह गया। उसने शॉक्ड होकर जिस तरह से अपना मुंह खोला वो वायरल हो रहा है। फैन की इस हरकत को देखकर एक सुरक्षाकर्मी आया और उसका हाथ पकड़कर कमर से हटाया।
अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत विनम्र महिला है।'' एक ने लिखा, ''डाउन टू अर्थ।'' एक ने लिखा, ''सुरक्षा गार्ड की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें, OOOOO.'' एक ने लिखा, ''ये गाना, विशेष रूप से विकलांग लोगो के लिए ही होता है क्या?''
एक ने लिखा, ''आदमी कैसा भी हो पर हाथ उसका सही जगह पर ही जाके पहुंचता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। Viral Bhayani द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, मलाइका अरोड़ा को चमकदार लाल ब्लाउज के साथ चमकदार लाल साड़ी पहने देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को रेड लिप कलर और खूबसूरत नेकपीस से पूरा किया। मलाइका ने शटरबग्स के लिए कई पोज़ दिए और चारों ओर ग्लैमरस माहौल बिखेरा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों फराह खान और अरशद वारसी के साथ सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 को जज करती नजर आ रही हैं। यह सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और गौहर खान के साथ ऋत्विक धनजानी इसको होस्ट करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications