शादीशुदा महिलाएं सबसे खुश नहीं होतीं - मलाईका अरोड़ा ने खोला महिला दिवस पर बड़ा राज़

मलाईका अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए सशक्त महिलाओं का सबसे बड़ा राज़ बताया। मलाईका ने अपनी एक बेहद प्यारी मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की और साथ में एक शानदार पोस्ट भी शेयर किया।

मलाईका ने शेयर किया - खुश महिलाएं वो नहीं हैं जो शादीशुदा हैं। खुश महिलाएं वो भी नहीं है जो सिंगल हैं। ना ही वो जिनका एक फलता फूलता करियर है और हाथ में अच्छी आमदनी है।

malaika-arora-talks-about-women-being-happy-on-international-women-s-day

मलाईका ने लिखा - सबसे खुश और सशक्त वो महिलाएं हैं जिन्होंने अपने आपको पूरी तरह से अपनाने और प्यार करने का फैसला किया। वो महिलाएं जिन्होंने अपना अतीत पीछे छोड़ा, अपने आत्मसम्मान पर काम किया और उसकी रक्षा की।

सशक्त महिलाएं वो हैं जो खुद को शिकार नहीं बनने देतीं, जो लाचार बनना छोड़ चुकी हैं और खुद पर तरस खाना भी। वो अपने आंसुओं को, गुस्से को और कड़ुवाहट को पीछे छोड़ चुकी हैं। जिन्होंने ये समझा कि खुश रहना हर किसी के अपने हाथ में है और ये उनकी ज़िम्मेदारी है।

सशक्त महिलाएं वो हैं जो अपने आज से जानी जाती हैं, अतीत से नहीं। वो खुश हैं क्योंकि उन्हें किसी से किसी चीज़ का ठप्पा नहीं चाहिए। वो खुश हैं क्योंकि उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है अपनी अच्छाईयां दिखाने के लिए। वो खुश हैं क्योंकि वो अपनी ज़िंदगी की मालकिन हैं। हर किसी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।

कुछ दिनों पहले, मलाईका ने अपनी ज़िंदगी में खुश रहने और तलाक लेने पर खुलकर बात की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X