BF अर्जुन कपूर को लेकर न्यू ईयर वेकेशन पर निकलीं मलाइका, गर्लफ्रेंड के पीछे-पीछे चलते रहे अर्जुन

Arjun Kapoor Malaika Arora Spotted: बी टाउन के सेलेब्स इस दिनों अपने-अपने पार्टनर और फैमिली के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर जा रहे हैं। इसी बीच बी टाउन का हॉटेस्ट कपल भी अब वेकेशन के लिए रवाना हो चुका है। हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हो चुके हैं। हाल ही में इस कपल को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है।
एयरपोर्ट पर मिले वरुण-नताशा
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि अर्जुन और मलाइका आखिर जा रहे हैं और कहां अपनी न्यू ईयर वेकेशन सेलिब्रेट करने वाले हैं। हालांकि ये स्टार कपल बेहद स्वैग में निकला है। इस दौरान अर्जुन मलाइका को एयरपोर्ट पर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल भी मिल गए। ये दोनों भी वेकेशन के लिए रवाना हो रहे थे।
मलाइका के पीछे-पीछे अर्जुन
इस दौरान अर्जुन कपूर डेयरिंग बॉयफ्रेंड की तरह पल पल मलाइका का ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान मलाइका अर्जुन के आगे-आगे चल रही थी और अर्जुन कपूर उन्हें फॉलो करते दिखाई दे रहे थे।
अर्जुन कपूर की तबीयत
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले क्रिसमस के मौके पर अर्जुन कपूर की तबीयत कुछ खराब हो गई थी और वो मलाइका के घर हुए क्रिसमस ब्रंच में शिरकत करने भी नहीं जा पाए थे। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस हॉलीडे सीजन में अस्वस्थ। चिंता न करें यह COVID नहीं है।' इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका को टैग करते हुए उन्हें फोटो क्लिक करने का क्रेडिट भी दिया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर बिस्तर में बैठे अपने फोन पर किसी से बात करते हुए पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने सिर पर क्रिसमस स्टार वाला हैडबैंड भी लगाया हुआ है।
'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हैं
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications