एयरपोर्ट लुक में मलाईका अरोड़ा की फिटनेस देख दंग रह गए फैन्स, वायरल तस्वीरें
मलाईका अरोड़ा फिटनेस क्वीन हैं। उनके फिटनेस लेवेल को देख, कोई भी आसानी से motivate हो सकता है। अब उनकी फिटनेस का नया लेवेल दिखा, उनकी ताज़ा तस्वीरों में। मलाईका अरोड़ा, एयरपोर्ट पर कैमरों में कैद हुई थीं और उनका लुक किसी को भी आसानी से वापस उनका फैन बना सकता है।
Recommended Video
इन तस्वीरों में मलाईका अरोड़ा एक क्रॉप टॉप, ब्लेज़र और बैगी जीन्स में दिखाई दे रही हैं। मलाईका की ये Ripped जीन्स उन पर बेहद फब रही है वहीं उन्होंने बिना मेकअप के अपने इस लुक को पूरा किया है।

मलाईका अरोड़ा सेक्सी तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही फैन्स उनके स्टाईल के भी दीवाने हैं। लाखों मॉडल्स के लिए मलाईका अरोड़ा रोल मॉडल हैं। मलाईका की ताज़ा तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और लोग उनसे उनकी फिटनेस का राज़ पूछ रहे हैं।

मलाईका अरोड़ा का फिटनेस मंत्र
मलाईका अरोड़ा उन सेलिब्रिटी में से एक हैं जिनके फिटनेस की लोग मिसाल देते हैं। कोरोना के समय में मलाईका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए लोगों को भी फिट रहने का मंत्र दिया। इसके लिए मलाईका कभी योग करती दिखीं तो कभी एक्सरसाईज़। लेकिन फिट रहने के लिए मलाईका ने जो भी किया उसे फैन्स के साथ भी शेयर किया।

कोरोना से उबरने में की मदद
मलाईका अरोड़ा खुद कोरोना पॉज़िटिव थी जिसके बाद उनके शरीर में काफी बदलाव आ गए थे। पर मलाईका ने हिम्मत नहीं हारी। ठीक होते ही वो वापस अपनी बॉडी को ठीक करने में जुट गईं। हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मलाईका ने अपनी तस्वीरें भी फैन्स से शेयर कीं।

बेहद पॉपुलर हैं जिम लुक
गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा को अक्सर फोटोग्राफर्स जिम के बाहर कैमरों में कैद करते हैं। इस दौरान मलाईका अरोड़ा के जिम लुक्स काफी फेमस होते हैं। हालांकि उनके कई जिम आउटफिट्स के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन देखा जाए तो लोग केवल ये बर्दाश्त नहीं कर पाते कि मलाईका इस उम्र में भी इतनी हॉट और सेक्सी कैसे लगती हैं।

जिम के साथी
जहां मलाईका अरोड़ा खुद जिम जाना कभी नहीं भूलतीं वहीं वो कई एक्टर्स के साथ जिम सेशन करती नज़र आती हैं। इनमें करीना कपूर खान से लेकर सारा अली खान तक शामिल हैं। मलाईका, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान को भी जिम में काफी वर्कआउट करवा चुकी हैं।

दे देती हैं करारा जवाब
मलाईका अरोड़ा सेक्सी तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही फैन्स उनके स्टाईल के भी दीवाने हैं। लाखों मॉडल्स के लिए मलाईका अरोड़ा रोल मॉडल हैं। हालांकि कुछ लोगों को मीन मेख निकालने का शौक ज़्यादा है और वो मलाईका अरोड़ा को उनके कपड़ों के लिए आए दिन ट्रोल करते ही रहते हैं। लेकिन या तो मलाईका इन पर ध्यान नहीं देती हैं या फिर करारा जवाब देती हैं।

सबसे सफल मॉडल
मलाईका अरोड़ा फिलहाल बॉलीवुड की सबसे सफल मॉडल और अब तक की सबसे सेक्सी सेलिब्रिटी मानी जा सकती हैं। मलाईका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या किसी के भी होश उड़ा सकती हैं। और मलाईका अपने फॉलोअर्स के होश उड़ाती हैं अपनी शानदार तस्वीरों के साथ।
मलाईका अरोड़ा थोड़े समय से परदे से दूर हैं। माना जा रहा था कि शिल्पा शेट्टी के सुपर डांसर से दूरी बनाने के बाद मलाईका इस शो को जज कर सकती हैं लेकिन ये सारी चर्चा केवल अफवाह निकलीं। आखिरी बार मलाईका अरोड़ा, सोनी टीवी के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर्स जज करते हुए नज़र आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications