Malaika Arora Father Funeral: देर रात अर्जुन संग रोते-बिलखते घर से निकली मलाइका, करीना-करिश्मा ने दिया सहारा

Malaika Arora Arjun Kapoor Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों लाइफ के सबसे बुरे दौर का सामना कर रही हैं। मलाइका ने अपने पिता अनिल मेहता को खो दिया है जिसके बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है और इस दुख की घड़ी में मलाइका के दोस्त और करीबी लगातार उनके साथ बने हुए हैं और संभाल रहे हैं।
देर रात मलाइका अरोड़ा अपनी मां जोइसी के घर से निकली और इस दौरान जहां जहा शोक में डूबी दिखाई दे रही थीं तो वहीं अर्जुन कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर उन्हे सांभलते और सहारा देते दिखाई दे रहा थे। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थी, तब उनकी मां जॉइस पोलीकॉर्प और पिता अनिल मेहता का तलाक हो गया था। उनके पास बेटियों की ज्वॉइंट कस्टडी थी। पर कुछ साल से दोनों साथ रहने लगे थे। मुंबई के बांद्रा में स्थित आयशा मैनॉर बिल्डिंग में छठी मंजिल पर उनका घर था।
जॉइस ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो रोजाना की तरह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उन्होंने लिविंग रूम में उनकी चप्पल देखी, पर बालकनी में उन्हें ना पाकर वहां से झांककर नीचे देखा। वहां वॉचमैन मदद के लिए चिल्ला रहा था। ये कहा जा रहा था कि वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन मलाइका ने बताया कि उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था। वो मर्चेंट नेवी में थे, लेकिन वीआरएस (वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लिया था।
अब 50 साल की मलाइका को देर रात अपनी मां के घर से निकलते हुए देखा गया। चेहरे पर मास्क लगाए मलाइका बेटे अरहान और बहन अमृता के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। उनके साथ अर्जुन कपूर भी थे। करीना और करिश्मा ने भी मलाइका को सहारा दिया।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि उनके पिता उनके पिता शानदार दादा, प्यारे पति, और उनके बेस्ट फ्रेंड थे। उनके निधन से परिवार सदमे में है। सभी से गुजारिश है कि इस दुख की घड़ी में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस पोस्ट में अनिल मेहता की डेट ऑफ बर्थ और डेट ऑफ डेथ भी लिखी है। वो 22 फरवरी 1962 को पैदा हुए थे। चूंकि मलाइका अभी 50 साल की हैं ऐसे में पिता की उम्र और उनकी उम्र में सिर्फ 10-11 साल का फासला है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये कैसे मुमकिन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications