..................... 'सच्चे प्यार के लिए लड़ रही हूं..' ब्रेकअप की खबरों के बीच ये क्या बोल गईं मलाइका अरोड़ा! Malaika Arora speaks amid the news of breakup with Arjun Kapoor, 'I am fighting for true love..' - Hindi Filmibeat

'सच्चे प्यार के लिए लड़ रही हूं..' ब्रेकअप की खबरों के बीच ये क्या बोल गईं मलाइका अरोड़ा!

malaika arora arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें आनी शुरु ही हुई थी कि दोनों अलग हो गए। इन खबरों ने फैंस को काफी दुखी कर दिया था। हालांकि मलाइका या अर्जुन किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर बात नहीं की है।

इस बीच मलाइका अरोड़ा का एक बयान सामने आया है और उनका कहना है कि वो अपनी सच्ची मोहब्बत के लिए लड़ रही हैं। इस दौरान वो हैलो मैगजीन से बात कर रही थीं। इस दौरान मलाइका ने कई बातें की हैं और बताया कि लाइफ में जो निगेटिविटी आती है उससे कैसे बचना चाहिए।

इसके अलावा इंटरनेट को एक जहरीली जगह भी उन्होने कहा है। मलायका अरोड़ा का कहना है कि उन्होने अभी तक सच्चे प्यार का विचार नहीं छोड़ा है। मलाइका ने कहा, "मैं एक सामान्य वृश्चिक राशि की लड़की हूं, इसलिए मैं अंत तक प्यार के लिए लड़ूंगी, लेकिन मैं बहुत यथार्थवादी भी हूं और जानती हूं कि सीमा कहां खींचनी है।" इसके बाद उनको लेकर चर्चा हो रही है।

और क्या बोलीं मलाइका

"मैंने किसी तरह एक तंत्र - या ढाल, मैं कहूंगी अपने चारों ओर बनाया है जहां मैं अब नकारात्मकता को आने नहीं देती। मैंने खुद को इससे अलग कर लिया है। चाहे वह लोग हों, काम का माहौल हो, सोशल मीडिया हो या ट्रोल। जैसे ही मुझे वह यह महसूस होती है, मैं तुरंत पीछे हट जाती हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने समय के साथ करना सीखा है।"

मलाइका अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय तक साथ रहे और सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आते थे। हालांकि कुछ दिनों से दोनों के अलगाव की खबरें हैँ। कहा जा रहा है कि अब दोनों के बीच सब सही नहीं हैं। मलाइका अपने काम को लेकर बिजी हैं तो वहीं अर्जुन कपूर कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैँ।

Read more about: malaika arora arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X