#BangaloreMolestation..मलाइका अरोड़ा का ये टेक्स्ट पढ़कर दिल दहल जाएगा!
बेंगलुरु में हुए मास मोलेस्टेशन केस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा टेक्स्ट लिखा है।
एक के बाद एक बॉलीवुड सितारे बेंगलुरु में हुए मास मोलेस्टेशन केस पर अपना अपना गुस्सा निकाल रहा है। अब मलाइका अरोड़ा ने इस केस को लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी भड़ास निकाली है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा टेक्स्ट लिखा है।

मलाइका की ये भड़ास देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। मलाइका ने लिखा '' मैं एक भीड़ भरे इलाके में अपनी सहेलियों के साथ पार्टी करने गई, वो लोग आए और हमारे साथ छेड़छाड़ करने लगे, लेकिन मेरी सुरक्षा तो मेरी ही जिम्मेदारी है तो अगली बार में ऐसे डिस्कोथेक में गई जहां बाउंसर्स थे। लेकिन तब वो लोग अंदर आए और हमारे कपड़े फाड़े, लेकिन मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। तो अगली बार मैं अपने मेल फ्रेंड्स के साथ फिल्म देखने गई, इस बार उन्होंने मुझे बस में धक्का दिया और मेरे प्राइवेट पार्ट में लोहे की रोड़ डाल दी। पर मेरी सुरक्षा तो मेरी ही जिम्मेदारी है..तो मैं अपने कॉलेज गई वो भी खुद को पूरा ढककर, सलवार कमीज़ पहनकर, उन्होंने मुझे कोने से पकड़ा और मेरे बम दबाए..लेकिन मेरी सुरक्षा तो मेरी ही ज़िम्मेदारी है..तो मैंने घर पर ही रहने का फैसला किया..तो उन्होंने घर का दरवाज़ा तोड़ दिया..और मेरे साथ ज़बर्दस्ती की..फिर मेरी वीडियो बना ली..लेकिन मेरी सुरक्षा तो मेरी ही ज़िम्मेदारी है..तो मैं वापस अपने परिवार के साथ रहने आ गई..लेकिन वहां मेरे रिश्तेदार थे, जो मुझे कभी बेटी की नज़र से देखते ही नहीं थे...उन्होंने मेरे कपड़े फाड़े..लेकिन मेरी सुरक्षा तो मेरी ही ज़िम्मेदारी है...तो अब मैंने खुद को टॉयलेट में बंद कर दिया..वो अब सामने टैरेस पर हैं और खिड़की से देखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं नहाई नहीं..क्योंकि मेरी सुरक्षा मेरे ही हाथ है। अब मैं वहीं हूं जहां लोग मुझे देखना चाहते हैं..मेरी ताकत खत्म हो चुकी है..अब मुझमें लड़ने की क्षमता नहीं रही। मैं वो भारतीय महिला हूं जो एक अच्छी खिलाड़ी बन सकती है, जो देश के लिए मेडल जीत सकती है, आर्मी में आ सकती है, सीईओ बन सकती है, लेकिन ये सिर्फ तभी हो सकता है, जब मैं इस बाथरूम से बाहर निकलूंगी..लेकिन मेरी सुरक्षा मेरे ही हाथ में है।''
#Awards: 2017 की पहली विनर लिस्ट...एकदम हटके...तालियां!
डिस्क्लेमर : अगल लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर, पार्टी करके वेस्टर्न कल्चर कॉपी कर रही हैं, तो क्या लड़के उन्हें मोलेस्ट करके भारतीय कल्चर को कॉपी कर रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications