एयरपोर्ट पर रंगे हाथ पकड़ी गईं मलाइका! क्या एक्ट्रेस को मिला नया प्यार? 33 साल के हर्ष मेहता संग बढ़ी नजदीकिया

Malaika Arora new boyfriend: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब एक बार फिर उनके नए रिश्ते की चर्चा जोर पकड़ रही है। हाल ही में मलाइका को 33 साल के डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ कई बार देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें फैल गईं।
कॉन्सर्ट से शुरू हुई चर्चा
मलाइका और हर्ष को पहली बार 29 अक्टूबर को मुंबई में हुए एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। दोनों एक-दूसरे से बातें करते नजर आए और शो खत्म होने के बाद एक ही जगह से साथ बाहर निकले। बस यहीं से दोनों के रिश्ते की अफवाहें और तेज हो गईं।
एयरपोर्ट पर फिर साथ दिखे
इन अफवाहों के बीच, 26 नवंबर को दोनों फिर स्पॉट हुए। हालांकि इस बार दोनों ने साथ-साथ चलने से बचने की कोशिश की। एयरपोर्ट से निकलते वक्त मलाइका आगे थीं और हर्ष थोड़ी दूरी पर पीछे। हर्ष ने कैजुअल कपड़े पहने थे और मास्क लगाकर चेहरा छिपाया हुआ था। लेकिन पार्किंग एरिया में दोनों एक ही कार में बैठते देखे गए। पहले मलाइका कार में बैठीं और कुछ देर बाद हर्ष भी उसी गाड़ी में जा बैठे। फिलहाल मलाइका ने अपने और हर्ष के रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है।
अर्जुन कपूर से कब हुआ ब्रेकअप?
मलाइका और अर्जुन 2018 से रिलेशनशिप में थे। लेकिन 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने खुद कहा था- 'अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।' इस बयान के बाद ही उनके अलग होने की पुष्टि हो गई थी।
वर्क फ्रंट पर मलाइका
50 साल की मलाइका अरोड़ा लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में वो थामा के म्यूजिक वीडियो 'Poison Baby' में नजर आईं। वह करण जौहर के साथ रियलिटी शो 'Pitch To Get Rich' में भी शामिल हैं। इसके अलावा, वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ जज के तौर पर नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











