शादी का कार्ड लेकर अरबाज खान के घर पहुंची मलाइका अरोड़ा? लोग बोले- अब तो शहनाई बजने को है...

Malaika Arora At Arbaaz Khan House: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक हॉट अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 50 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती से उनकी उम्र का पता नहीं चलता है। मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। 2017 में उन्होंने अरबाज खान से 19 साल की शादी तोड़ दी।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपने से कई साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। हालांकि अब अरबाज खान ने अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया और पिछले साल उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ में शादी रचाई।
अब अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि अब आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह अपने पहले पति अरबाज खान के घर गई हैं।
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि शनिवार की रात को वह अरबाज खान के घर पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ एक उनके दोस्त भी थी। तब पैप्स के कैमरे ने उन्हें कैद कर लिया। अब मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'अपनी शादी का कार्ड देने आई होगी।' एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'अर्जुन कपूर कहां है।' एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'एक्स हस्बैंड की याद आ गई।' अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा जल्दी ही शादी करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications