..................... Malaika Arora shares she shares better equation with Ex husband Arbaaz Khan after divorce। मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया है कि वो तलाक के बाद अरबाज खान के साथ बेहतर रिश्ता शेयर करती हैं। - Hindi Filmibeat

तलाक के बाद बेहतर कैसा है मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के रिश्ता? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

malaika-arora-shares-she-shares-better-equation-with-ex-husband-arbaaz-khan-after-divorce

Recommended Video

Malaika Arora को Arjun Kapoor के साथ रिश्ते में होने के बाद भी आ रही Arbaaz Khan की याद?

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अलग हुए लगभग 5 साल बीत चुके हैं। भी ये बॉलीवुड के सबसे आदर्श जोड़ी माने जाते थे लेकिन इनके अलग होने की खबरों ने लोगों को झटका दे दिया था। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका जहां अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप में हैं तो वहीं, अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। लेकिन, एयरपोर्ट पर अपने बेटे को पहुंचाने या लेने के लिए कई बार दोनों साथ भी नजर आए हैं।

ऐसे में अक्सर कयास लगाए जाते हैं कि तलाक के बाद आखिर अरबाज और मलाइका का रिश्ता कैसा है। अब मलाइका अरोड़ा ने खुद इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मसाला मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि उनका और अरबाज खान का रिश्ता पहले से बेहतर हुआ है।

मलाइका अरोड़ा कहा- हमारा तालमेल पहले से बेहतर हैं। हम पहले से ज्यादा समझदार हो चुके हैं। हम खुश और शांत लोग हैं, वो शानदार इंसान हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। कभी-कभी लोग शानदार होते हैं, लेकिन साथ नहीं रह पाते। ये वही है और हमेशा चाहूंगी कि वो हमेशा ठीक रहें।

मलाइका ने आगे कहा- 'मैंने खुद को पहले रखा है, इसी वजह से मैं पहले ज्यादा बेहतर इंसान बन गई हूं। मेरे बेटे के साथ बेहतर रिश्ता है। वो देख सकते हैं कि मैं खुश हूं। मेरे एक्स हसबैंड के साथ भी मेरा रिश्ता अच्छा है। मैं खुश हूं कि मैं अपने लिए खड़ी रही। मलाइका ने साथ ही महिलाओं को सलाह दी कि सभी पहले अपने दिल की सुनें।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों एक बेटे के पैरेंट्स भी हैं। उनके इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X