मलाइका ने शेयर की पुरानी तस्वीर..अरबाज खान ने भी किया कमेंट
मलाइका अरोड़ा ने अपनी और बेटे अरहान की क्यूट तस्वीर शेयर की है
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं।मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी और बेटे अरहान की एक काफी पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें अरहान अपनी मम्मी की गोद में नजर आ रहे हैं।
अरहान के साथ इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। लोगों ने भी उनकी काफी तारीफ की । मलाइका अरोड़ा और अरबाज के बेटे अरहान फिलहाल 14 साल के हैं और काफी स्मार्ट लगते हैं। मलाइका ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इस तस्वीर पर अरबाज खान भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इस पर कमेंट किया इस तस्वीर को मैंने लिया था। इसके अलावा अमृता अरोड़ा ने भी इस पर कमेंट किया जैसा कि आप नीचे की तस्वीर में देख सकते हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल मलाइका और अरबाज खान अलग हो गए लेकिन फिर भी वो अक्सर साथ में नजर आते हैं। खासकर एक दूसरे के परिवार के साथ। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान किसी समय बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे।


Click it and Unblock the Notifications
