बिना कपड़ों के काऊच पर गर्मी दूर कर रहे थे अर्जुन कपूर, मलाइका करने लगी ऐसी हरकत

Arjun Kapoor Semi Naked Photo: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 49 साल की उम्र में भी ये हसीना आज की हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। इसके साथ ही रिलेशनशिप गोल्स में भी मलाइका सबसे आगे हैं।
Recommended Video
अब एक बार फिर से मलाइका ने साबित कर दिया है कि उनकी तरह कोई भी अपने फैंस को टीज नहीं कर सकता है। दरअसल, इस हसीना ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जो कि मिनटों में आग की तरह वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में जहां मलाइका ने अर्जुन कपूर पर जमकर प्यार लुटाया है तो वहीं अर्जुन कपूर का सेमी नेकेड अंदाज फैंस को दूर तक की सोचने पर मजबूर कर रहा है। तस्वीर देखने के बाद जाहिर है कि ये मलाइका ने ही क्लिक की होगी।
तस्वीर में अर्जुन कपूर गर्मी के मौसम में बिना कपड़ों के काऊच पर चिल करते बिंदास अंदाज में लेटे दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्टर की मस्कुलर बॉडी फैंस को क्रेजी कर रहे है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने सिर्फ और सिर्फ अपने प्राइवेट पार्ट पर कुशन रखकर कवर किया हुआ है।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी दीवानी जाहिर करते हुए लिखा, "मेरा लेजी बॉय"। वहीं अर्जुन कपूर ने भी इसपर रिएक्ट किया है। अर्जुन कपूर ने मलाइका की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और दिल बनाया है। दोनों की ये जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
