..................... malaika arora shared bold pool photos at the age of 50, fans said you are still young - Hindi Filmibeat

50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने किया टेंपरेचर हाई, शेयर कीं ऐसी Pool Photos जिसे देख फैन्स बोले-हुस्न तेरा...

malaika arora

Malaika arora shared Pool Photos: मलाइका अरोड़ा एक बेहद ही खूबसूरत मॉडल हैं। मलाइका जहां पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी थीं वहीं इन दिनों मलाइका के ग्लैमरस फोटोज़ सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं। जी हां, मलाइका आए दिनों वेकेशन पर जाती रहती हैं। पिछली बार वह गर्ल्स गैंग के साथ इटली गई थीं, वहीं हाल ही में मलाइका मालदीव गई हुई हैं जहां से उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका की इन पूल फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जी हां, मलाइका की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं।

मलाइका की पूल फोटोज ने मचाई सनसनी
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ पूल फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा बिकिनी पहनी पूल में बैठी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर काफी दूर से क्लिक की गई है। वहीं तीसरी तस्वीर में वह बाहर का नजारा दिखाती नजर आ रही हैं। और चौथी तस्वीर में मलाइका खाने की प्लेट कपड़े बाथरोब में पोज देती दिख रही हैं।

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा-हुस्न तेरा तौबा तौबा तो वहीं दूसरे ने लिखा- आप 50 की उम्र में भी बहुत खूबसूरत लगती हो। आपको बता दें कि पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबर काफी तेज थी। हालांकि अभी तक दोनों ने ही अपने ब्रेकअप की घोषणा नहीं की है, लेकिन ना तो मलाइका अर्जुन के जन्मदिन पर नजर आईं और ना ही वह इवेंट में अर्जुन के साथ बैठीं। कई मौकों पर दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे जिससे फैन्स ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X