अर्जुन कपूर की बाहों में हाथ डाल मलाइका अरोड़ा का बड़ा इकरार, धड़ल्ले से वायरल तस्वीर
बॅालीवुड के लोकप्रिय कपल की बात करें तो इसमें एक नाम शामिल है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। लॅाकडाउन के दौरान दोनों का प्यार साफ तौर पर सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जहां पर मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने प्यार का इजहार किया वो भी खुले आम। लॅाकडाउन के दौरान दोनों कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके।
इसके बाद एक दूसरे से दूर अपने परिवार के साथ समय बिताने के दौरान दोनों कोरोना से संक्रमित भी हुए। कोविड 19 से ठीक होने के बाद फिलहाल दोनों एक खास वेकेशन पर हैं। जहां पर दोनों के रिश्ते की खूबी एक बार फिर से इंटरनेट पर पूरी तरह से छाई हुई है। मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर से अर्जुन कपूर के लिए अपने इश्क का इजहार किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जहां पर वह अर्जुन कपूर के बाहों में बाहें डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें काफी देखी और पसंद की जा रही है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications