मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर न्यू ईयर स्पेशल फोटो, इश्कजादे संग किया नए साल का आगाज
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों साथ में न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचे हुए हैं। अब न्यू ईयर की विशिंग के साथ दोनों ने शानदार फोटो शेयर किया है। मलाइका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर संग फोटो शेयर करते हुए फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन पब्लिकली अपने रिश्ते को कबूल कर चुके हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे संग वेकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पर लिखा, It's a new dawn ,it's a new day , it's a new year ..... 2021। इस फोटो पर तुरंत कृति सेनन ने दिल वाला इमोजी शेयर किया तो वहीं ढेर सारे फैंस ने भी मलाइका और अर्जुन कपूर की फोटो पर कमेंट्स किए।
इस फोटो को अगर आप ध्यान से देखेंगो तो आप अर्जुन कपूर का ये कूल लुक देखकर इश्कजादे वाला अर्जुन कपूर जरूर याद आएगा। शर्ट और पोज दोनों ही उस फिल्म वाले किरदार से मैच खाते हैं। खैर जो भी हो, दोनों साथ में काफी जच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











