ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा का रोमांस, बिकिनी में मालदीव वेकेशन

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड में इस बार एक और शादी की चर्चा लगातार जारी रही। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॅालीवुड के लोकप्रिय कपल हैं। साल 2019 में ही दोनों ने खुलेआम एक दूसरे से प्यार का इजहार कर लिया। दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले यह भी रिपोर्ट सामने आई कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है।

लेकिन अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरें सामने आयी हैं। जो यह बताती हैं कि ब्रेकअप की खबर केवल अफवाह साबित हुई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन का आनंद उठा रहे हैं।

Malaika arora, Arjun Kapoor,

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस खास वेकेशन की कई सारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों के जरिए यह बता रहे हैं कि दोनों का यह वेकेशन कितना शानदार रहा है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की कई सारी तस्वीरें स्टोरी में पोस्ट की हैं।

मलाइका अरोड़ा की बिकिनी सेल्फी

मलाइका अरोड़ा की बिकिनी सेल्फी

अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जहां पर वह फोन को हाथ में लेकर कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि वेकेशन के दौरान जब इंस्टाग्राम पर स्कॅाल करते हुए जब वह आपको पकड़ती हैं। दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह सेल्फी निकालते हुए दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का हॅाट वेकेशन

मलाइका अरोड़ा का हॅाट वेकेशन

बिकिनी में मलाइका अरोड़ा धूप सेंकते हुए दिख रही हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी कि किसी मसले के कारण अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच बातचीत बंद हो गई है। इन तस्वीरों ने साफ कर दिया है कि उनके रिश्ते में कोई दूरी नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ एक स्पेशल रोमांटिक वेकेशन पर हैं।

मलाइका अरोड़ा बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी

मलाइका अरोड़ा बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी

मलाइका अरोड़ा बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी दिखाते हुए हर बार की तरह इस बार भी बेहद हॅाट दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर शुरुआत में कई सवाल दोनों के बीच के उम्र के अंतर पर उठाए गए। दोनों ने खुले तौर पर खुद की तरफ उठने वाले सवालों को दरकिनार किया।

मलाइका और अर्जुन कपूर का रोमांस

मलाइका और अर्जुन कपूर का रोमांस

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी दोनों कुछ वक्त के लिए एक दूसरे के साथ लिव इन में भी रहे थे। मुमकिन है कि साल 2022 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शादी कर लेंगे। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी वह शादी का फैसला करेंगे तो इसकी जानकारी वह अपने फैंस के साथ भी शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X