..................... Malaika Arora sensual roamntic photos in BF arjun kapoor lapse Malaika Arora gets cosy with arjun on vacation - Hindi Filmibeat

BF अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक हुईं मलाइका अरोड़ा, प्राइवेट तस्वीरें शेयर कर बोलीं- तुम्हारे साथ कोजी...

Arjun Kapoor Malaika Arora,

Malaika Arora Arjun Kapoor Vacation: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ विदेश में वेकेशन मना रही हैं। वह लगातार फैंस अपनी फोटोज की झलक दिखा रही हैं। अब कपल की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों को मलाइका ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इन तस्वीरों में अर्जुन मलाइका का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है जिसका की फैंस को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बाहों में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने रोमांटिक पोज देकर फोटोज क्लिक की हैं।

वेकेशन के दौरान मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने हुए हैं। इन फोटोज को मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए लिखा, 'तुम्हारी मौजूदगी में सुकून और कोजी महसूस करती हूं।' इससे पहले भी मलाइका और अर्जुन कपूर अपने वेकेशन से कई फोटोज की झलक फैंस को दिखा चुके हैं।

बता दें कि अर्जुन मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और नेटिजंस इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में इस कपल की कैमिस्ट्री की तारीफें करते हुए और भी तस्वीरें की डिमांड कर रहे हैं।

मालूम हो कि अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका पिछले कई सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को किसी से नहीं छुपाया है. कपल अक्सर डिनर या फिर लंच डेट पर स्पॉट होता रहता है।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X