VIDEO: मलाइका अरोड़ा के सामने इस बुर्जुग ने की ऐसी ख्वाहिश, हाथ मिलाने से किया इंकार
मलाइका अरोड़ा को अक्सर उनके जिम के बाहर देखा जाता है। कई बार वह कैमरे की नजर में आती हैं। जहां पर फैंस उन्हें घेर लेते हैं। लेकिन इस बार मलाइका के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। मलाइका इस वीडियो में अपने कार से उतरते हुए दिखाई देती हैं।
मलाइका की नजर तुरंत कैमरे पर जाती है। तभी अपने कार के बगल में खड़े होकर वह देखती हैं कि एक बुर्जुग शख्स उनके पास दौड़कर आता है और मलाइका से सेल्फी लेने के लिए कहता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो मलाइका जरा सा चौंक जाती हैं।

फिर वह थोड़ी देर संभलकर उसके साथ सेल्फी लेती हैं। बुजुर्ग शख्स सेल्फी सही तरीके से नहीं ले पाता है। ऐसे में मलाइका उसकी मदद करती हैं, उसके हाथ से मोबाइल को संभालती हैं। फिर तस्वीर लेने के बाद मलाइका आगे बढ़ने लगती हैं।
बुजुर्ग फिर तेजी से आगे बढ़कर मलाइका से हाथ मिलाने के लिए कहता है। मलाइका उसे मना करते हुए जिम की तरफ आगे बढ़ जाती हैं। मलाइका के इस वीडियो को योगेन शाह ने शेयर किया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि मलाइका भौजी के चचा भी फैन है। आप इस वीडियो के नीचे और भी कमेंट पढ़ सकते हैं। ( नीचे देखिए VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications