मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट की ऐसी Hot फोटो- फराह ने पूछा ये सवाल तो सुननी पड़ गई गाली
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और फराह खान कुंदर की दोस्ती के बारे में भला कौन नहीं जानता है। अक्सर दोनो की मस्ती सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने फराह खान के कमेंट के बाद उनको कमीनी तक बोल डाला। हालांकि उन्होने मजाक में ही इस शब्द का प्रयोग किया था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो पानी के अंदर बिजलियां गिराती हुई नजर आ रहीं हैं।
बस फिर क्या था फराह खान ने पूछ लिया कि पानी के अंदर किसने तस्वीर ली है? इसके बाद मलाइका ने लिखा 'hahahaha Kamini' खैर ये तो इनकी दोस्ती बात है। लेकिन मलाइका की इस हॉट तस्वीर ने धमाका कर दिया है।

उनका ये मारमेड अवतार काफी वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले ये खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी करने जा रही हैं। वहीं मलाइका ने इस बात को सिरे से खारिज करके बस अफवाह बताया था।
वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने कहा कि मलाइका उनकी जिंदगी में अहम रोल रखती हैं। मलाइका अक्सर इस तरह की हॉट तस्वीरों के लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि कई बार उनको ट्रोल भी होना पड़ता है। आप भी देखिए कुछ तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











