..................... Malaika Arora कर रहीं हैं शादी? पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही हैं बधाइयां! Malaika Arora said yes? users congratulating her after this post appear in Instagram - Hindi Filmibeat

Malaika Arora कर रहीं हैं शादी? पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही हैं बधाइयां!

malaika arora

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद से सभी हैरान हैं। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। जी हां, इस पोस्ट के बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होने सगाई कर ली है और काफी जल्दी उनकी शादी होने वाली है। दरअसल मलाइका ने एक तस्वीर साझा की और इसमें वो शर्माती हुई नजर आ रहीं हैं। इसके साथ उन्होने कैप्शन दिया: "मैंने हाँ कहा।"

जी हां, इसके बाद से ही लोग उनको मुबारकबाद दे रहे हैं कह रहे हैं कि 'शादी की मुबारकबाद। 'क्या आपने शादी के लिए हां कह दिया है?' हालांकि मलाइका अरोड़ा ने किसी तरह का कोई विवरण साझा नहीं किया है और ना ही सगाई की अंगूठी दिखायी है।

अब सच्चाई क्या इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। उनकी इस तस्वीर पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं और करण टैकर ने लिखा, "वाह वाह वाह !!!" शैंपेन इमोजी के साथ। अभिनेता माही विज ने लिखा, "वूहूहू।"

अर्जुन कपूर को कर रहीं हैं डेट

सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा कई सालों से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं और उनके साथ अक्सर नजर आती रहतीं हैँ। दोनों सितारे सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। मलाइका अरोड़ा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह का राज नहीं रखा है। हालांकि सभी को अर्जुन कपूर के पोस्ट का इंतजार है।

तलाक के बाद आईं थीं चर्चा में

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से कुछ साल पहले तलाक लिया था और इसके बाद से वो चर्चा में हैं। हालांकि वो लगातार टीवी रियालिटी शो में नजर आतीं रहीं हैं और आने वाले समय में भी वो शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहेंगी। मलाइका अरोड़ा शादी के बंधन में काफी जल्दी बंध सकती हैं, फिलहाल आप पढ़िए ये पोस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X