..................... 49 साल की Malaika Arora ने पड़ोसी देश में जाकर ढाया कहर Malaika Arora's Stylish Pictures viral from the Nepal! - Hindi Filmibeat

49 साल की Malaika Arora ने पड़ोसी देश में जाकर ढाया कहर, वायरल हुईं बेहद स्टाइलिश तस्वीरें!

malaika arora

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो कि सिर्फ इसलिए खबरों में रहते हैं कि उनकी फिटनेस और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। इस वक्त 49 साल की मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिनको देखकर लोग आहें भर रहे हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा उम्र के इस पड़ाव में भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि कोई इतना खूबसूरत कैसे दिख सकता है।

मलाइका अरोड़ा की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें इस वक्त सीधे नेपाल से वायरल हो रहीं हैं और इस दौरान वो उनके लुक्स की काफी तारीफ हो रही है। मलाइका अरोड़ा ने खुद ये तस्वीरें साझा की हैं और लिखा है,

''हैल्लो नेपाल, यहां आने पर काफी खुश हूं।'' इसमें मलाइका के लुक की बात करें उन्होने गर्म कपड़ों के साथ स्कार्फ भी डाला है और ग्रीन कलर के चश्में में काफी कयामत लग रही हैँ। यूजर्स कमेंट सेक्शन में लगातार प्यार बरसा रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा, '' नेपाल में आपका स्वागत है।''

एक ने लिखा है, ''मलाइका अरोड़ा आप काफी सुंदर लग रही हो।'' इसके अलावा कई ऐसे लोग भी हैं जो कि लगातार उनकी तस्वीरों पर हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इन कमेंट्स पर फिलहाल किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

फिटनेस का रखती हैं ध्यान

मलाइका अरोड़ा अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं और वो लगातार मेहनत करती हैं और अपनी डाइट का ध्यान रखती हैँ। कहा जाता है कि फिटनेस के लिए काफी कुछ ध्यान रखती हैँ। यही कारण है कि कई बार नई एक्ट्रेसेस भी उनसे टिप्स लेती हुईं दिख जाती हैं।

रिलेशनशिप को लेकर रहती हैं खबरों में

मलाइका अरोडा इस वक्त अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं और ऐसी खबरें आती रहती हैं कि वो काफी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों ऐसे सितारे हैं जो कि कभी भी अपनी रिश्ता नहीं छिपाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X