..................... An Action Hero- आयुष्मान खुराना की फिल्म में Malaika Arora करेंगी डांस नंबर? Malaika Arora's entry in Ayushmann Khurrana's 'Action' film? Item number will explode! - Hindi Filmibeat

An Action Hero- आयुष्मान खुराना की फिल्म में Malaika Arora करेंगी डांस नंबर? अब होगा धमाका!

malaika arora, ayushmann khurrana

एन एक्शन हीरो.. जी हां, एक्शन अवतार में आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ तो धमाका हो गया है। उनके अतरंगी किरदारों और अलग से सब्जेक्ट के बाद फैंस इसलिए एक्साइटेड हैं क्योंकि वो एक्शन भी करते नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना को इस तरह के किरदार में पहली बार देखना भी काफी अलग अनुभव होने वाला है। इस फिल्म को आनंद एल राय बना रहे हैं और आयुष्मान खुराना के साथ उनका बॉन्ड काफी बेहतरीना है।

लेकिन अब इस फिल्म से एक अलग तरह की खबर सामने आ रही है जो कि फिल्म को थोड़ा आगे की तरफ पुश करने के लिए काफी है। पता चला है कि फिल्म में एक तगड़ा आइटम नंबर नजर आने वाला है और इसको लेकर मलाइका अरोड़ा का नाम सामने आ रहा है।

मलाइका ने आज तक जितने भी गाने किए हैं सभी सुपरहिट हैं और उनके आइटम नंबर्स को काफी पसंद किया जाता है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने मीडिया इवेंट में यह खुलासा किया कि एन एक्शन हीरो के पास कुछ अच्छे गाने हैं, हालांकि उन्होंने गानों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

मलाइका के दमदार गाने

दबंग की मुन्नी बदनाम हुई, हाउसफुल 2 की अनारकली डिस्को चली और कांटे की माही वे के साथ साथ छैयां छैयां जैसे कई यादगार गानों में मलाइका धमाका कर चुकी हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहतीं हैं और कहा जा रहा है कि वो लगातार डांस नंबर करतीं रहेंगी।

आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार आएंगी नजर

अगर ऐसा होता है तो पहली बार मलाइका को आप आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखेंगे। आयुष्माना खुराना की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस एक्साइटेड हैं और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X