मलाइका अरोड़ा को देखते ही सेल्फी लेने दौड़े लोग- ऐसे बचकर भागीं एक्ट्रेस- देंखे वायरल VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस- मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने पिता के साथ मॉल गई थीं, जहां उन्हें देखते ही कुछ लोग सेल्फी के लिए दौड़े आए। एक, दो सेल्फी के बाद भीड़ और बढ़ने लगी और मलाइका काफी असहज हो गई। यहां तक की मलाइका के पिता भी लोगों को मना करते दिखे। मलाइका किसी तरह लोगों से पीछा छुड़ाकर वहां से भागने में सफल रही।

मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह सेल्फी लेने के लिए पागल हुए लोगों के बीच से भागती हुई दिख रही हैं। जाहिर है लोगों में इतनी समझ नहीं है कि सेलिब्रिटी की हमारी- आपकी तरह इंसान है और उनसे भी तमीज से पेश आना चाहिए।

Malaika Arora

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपना गुस्सा दिखाया और कहा कि लोगों में समझ होनी चाहिए कि एक इंसान के साथ कैसा बिहेव करें। यह पहली बार नहीं जब किसी सेलिब्रिटी को भीड़ ने इस तरह परेशान किया हो। कुछ ही दिनों पहले जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर को भी मुंबई की सड़कों पर ऐसी ही परेशानी से गुजरना पड़ा था। वहीं, एक्ट्रेस जरीन खान ने तो गुस्से में आकर एक लड़के थप्पड़ भी जड़ दिया था।

यहां देंखे वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X