मलाईका अरोड़ा ने बताया - 20 साल के बेटे अरहान कर रहे हैं सिनेमा की पढ़ाई, क्या जल्द होगा डेब्यू?

हिंदी सिनेमा में इस समय ढेर सारे स्टार किड्स अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इनमें शाहरूख खान के बच्चे सुहाना और आर्यन खान, बोनी कपूर - श्रीदेवी की बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे, वरूण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, सहित ढेरों स्टार्स शामिल हैं।

अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ सकता है - अरबाज़ खान और मलाईका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का। अरहान, इस साल 20 साल के हो जाएंगे और उनके बारे में बात करते हुए उनकी मां मलाईका अरोड़ा ने बताया कि अरहान फिलहाल, सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन आगे उनका करियर किस दिशा में जाएगा, ये देखना होगा।

malaika-arora-reveals-son-arhaan-is-studying-cinema-who-will-he-follow-dad-arbaaz-or-chachu-salman

गौरतलब है कि अरहान, हाल ही में करण जौहर की धर्माटिक इंटरटेनमेंट द्वारा बनाए गए मज़ेदार शो The Fabulous Lives Of Bollywood Wives में दिखाई दिए थे। इस शो में वो अपने भाई निर्वाण खान, सोहेल खान - सीमा सजदेह के बेटे के साथ समय बिताते दिख जाते थे।

पढ़ाई के बाद तय होगा करियर

पढ़ाई के बाद तय होगा करियर

बाकी स्टार किड्स की तरह, अरहान के भी बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार हो रहा है लेकिन फिलहाल अरहान क्या करेंगे इस बात पर मलाईका और अरबाज़ ने कभी कोई टिप्पणी नहीं दी है। हालांकि बचपन में अरहान अपने मम्मी पापा के साथ रैंप पर चल चुके हैं। लेकिन फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं जिसके बाद ही ये तय होगा कि वो किस दिशा में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

पापा अरबाज़ का कहना है बॉलीवुड

पापा अरबाज़ का कहना है बॉलीवुड

अब नेता का बेटा नेता बनता है, टीचर का बेटा टीचर, डॉक्टर का डॉक्टर और बॉलीवुड का बच्चा बॉलीवुड में ही रह जाता है। ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन अरहान किसकी विरासत संभालेंगे ये फिलहाल तय नहीं है। अरहान खान बॉलीवुड में बहुत ही ज़्यादा रूचि रखते हैं। वो अपनी पढ़ाई खत्म करते ही बॉलीवुड में सक्रिय हो जाएंगे, कुछ सालों पहले तक ऐसा कहना था उनके पापा अरबाज़ खान का।

किसकी विरासत संभालेंगे

किसकी विरासत संभालेंगे

अभिनेता से निर्माता बने अरबाज़ खान ने माना है कि उनके बेटे जूनियर दबंग अरहान का झुकाव अपने पारिवारिक व्यवसाय फिल्मों की ओर है। अरबाज़ खान के पिता सलीम खान भी बालीवुड के माने हुए कहानीकार हैं, इस तरह से अरहान उनकी तीसरी पीढ़ी है जो भविष्य में फिल्मों में जायेगी। दिलचस्प है कि सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान, टाईगर 3 की शूट में सलमान के साथ साथ ही दिखाई देते हैं।

सबके उदाहरण हैं सामने

सबके उदाहरण हैं सामने

वहीं उनके पास ऑप्शन्स भी हैं। दादू की तरह राइटर बनने का, पापा की तरह प्रोड्यूसर बनने का या फिर दबंग खान बनने का। अरहान का प्लस पॉइंट ये है कि उनके सामने सफलता और असफलता दोनों के ही उदाहरण है। इसलिए उन्हें तय करने के बेहतरीन मौके हैं कि उन्हें चीज़ें कैसे करनी हैं।

जल्दी ही होगी फिल्मों में एंट्री

जल्दी ही होगी फिल्मों में एंट्री

वैसे अरहान अभी भी फिल्मों में आ सकते हैं परन्तु उनके पिता अरबाज़ और मलाईका नहीं चाहते कि अपनी तामील पूरा करने से पहले उनका बेटा फिल्मों की ओर झुक जाये। हालांकि, अरहान, सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं तो ये तय है कि वो लौटकर जल्दी ही फिल्मों में कुछ करना शुरू करेंगे।

मस्तीखोर हैं अरहान

मस्तीखोर हैं अरहान

वहीं Yummy Mummy मलाईका अरोड़ा अक्सर ही अरहान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों से ही पता चल रहा है कि अरहान कितने मस्तीखोर हैं। अरहान जब भी दिखते हैं पूरे परिवार के साथ ही दिखते हैं। हालांकि सोहेल खान के बेटे निर्वाण ज़रूर पार्टियों में दिख जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X