'छैया छैया' की शूटिंग के दौरान खून से लथपथ हो गयी थीं मलाइका, शॉकिंग खुलासा !
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही फैंस उन्हें लंबे समय से पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर ना सही लेकिन मलाइका कुछ दिन पहले डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज करने पहुंची।
यहां पर उन्होंने बतौर डांसर अपनी जिंदगी से ये बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने 'दिल से' फिल्म के लोकप्रिय सांग 'छैया- छैया' के अनुभव के बारे में बताया। ये सांग अपने आप में काफी यूनिक है। इस सांग की पूरी शूटिंग ट्रेन के ऊपर हुई थी। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि छैया-छैया की शूटिंग के दौरान उनकी कमर पर रस्सी बांधी जाती थी।

क्योंकि वह चलती ट्रेन में शूट करती थीं। जब यह रस्सी हटाई गई तो उनकी कमर से खून निकलना शुरू हो गया। इतना ही नहीं मलाइका ने बताया कि सांग की शूटिंग के दौरान मैं कई बार गिरी भी। हवा के कारण मैं राइट-लेफ्ट होती रहती थी। जिसकी वजह से मेरी कमर और कमर से ट्रेन तक रस्सी बांधी गई।
इससे मेरा बैलेंस बना हुआ रहता।मेरी बॅाडी चलती ट्रेन के साथ मूव नहीं होती थी। जब डांस होने के बाद मैंने रस्सी हटाई तो उससे मेरी कमर के पास कट लग गया और खून बहने लगा।
जिससे सभी परेशान हो गए थे। तभी मुझे अहसास हुआ कि पूरी कास्ट और क्रू मुझसे कितना प्यार करता है। कोई मेरे पैर दबाता तो कोई मुझे खाना खिलाता था। मुझे आराम करने की सलाह दी गई। मैं उस पल को कभी भूल नहीं सकती हूं। मैं आज भी इस सांग पर डांस करके खुश हो जाती हूं।
बहरहाल,क्या आपकी नजर कभी उनकी इन तस्वीरों पर गई हैं, जो कि ये साफ बयान करती हैं कि ग्लैमरस और सेक्सी रहना उनका हक है। आप भी देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
