आम लोगों के लिए नहीं मलाइका अरोड़ा का रेस्टोरेंट, मेन्यू में डिश की कीमत जान कहेंगे सोना फिर भी सस्ता है...
बॉलीवुड की मशहूर डांसर और मॉडल मलाइका अरोड़ा यूं तो सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमर लुक और फिटनेस के लिए छाई रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो मलाइका अपने आलीशान रेस्टोरेंट ' स्कारलेट हाउस ' जो मुंबई के बांद्रा के पॉश पाली विलेज में खुला है वह जमकर चर्चाओं में रहता है।

स्कारलेट हाउस के डिश की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
मलाइका का यह रेस्टोरेंट पिछले साल दिसंबर में खुला था। यहां तमाम फिल्म स्टार्स और नामी हस्तियों को देखा जाता है। मलाइका के रेस्टोरेंट के मेन्यू की लोग बेहद तारीफ करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस मेन्यू में से कुछ भी चुनकर खाना आम लोगों के बस की बात नहीं है। जी हां, मेन्यू में लिखी हर एक डिश की कीमत आसमान छू रही है। चलिए जानते हैं कि क्या क्या है मालइका के मेन्यू में शामिल और कितनी है डिश की कीमत।
मलाइका के रेस्टोरेंट की थीम जान लगेगा झटका
वैसे तो मलाइका अरोड़ा यह रेस्टोरेंट अपने बेटे और बिजनेस पार्टनर्स के साथ मिलाकर चलाती हैं। मलाइका के इस रेस्टोरेंट में जाना किसी भी आम आदमी के बस में तो नहीं है। हाल ही में उनके इस रेस्टोरेंट का मन्यू कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है इसमें लिखी कीमतें सोने की तरह आसमान छूती नजर आ रही हैं। इस रेस्टोरेंट में मिलने वाली खिचड़ी की कीमत 550 रुपये है तो यह मिलने वाले एंटी एजिंग पानी 350 रुपये का है वही अगर हम शैंपेन की बात करे तो वो 20900 रुपये की है।
कैसी है मलाइका के रेस्टोरेंट की थीम
मलाइका के इस रेस्टोरेंट की थीम पूर्तगाली स्टाइल की है। उनका यह रेस्टोरेंट 2500 वर्गफुट में फैला हुआ है। रेस्टोरेंट में कहीं कहीं गांव की थीम भी दी गई है। जो इस रेस्टोरेंट को खास बना रही है। मलाइका के इस रेस्टरेंट को देखकर लगता है कि जितना महंगा मलाइका का स्टाइल है उससे भी महंगी इस रेस्टोरेंट में डिश मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











