Malaika Arora ने ढूंढ़ लिया एक और कमाई का जरिया, किया ऐसा काम कि अब हर महीने कमाएंगी लाखों

Malaika Arora

Malaika Arora Source Of Income: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। उनके वीडियोज आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इस बार वो अलग कारणों की वजह से खबरों में हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही में बांद्रा पश्चिम स्थित घर, जो पाली हिल के शांत जगह पर है, उस घर के लिए किरायेदार मिल गया है। कॉस्ट्यूम डिजाइनर, कशिश हंस मलाइका अरोड़ा का घर किराए पर लिया है। तीन साल के लिए किए गए एग्रीमेंट मे हंस को ₹1.57 लाख का महीने का किराया देना होगा। हालांकि, एग्रीमेंट में 5% बढ़ोत्तरी का बी जिक्र है। इसका मतलब है कि पहले साल का किराया ₹1.5 लाख हर महीने है, जो दूसरे साल में बढ़कर ₹1.57 लाख हो जाएगा और तीसरे साल में बढ़कर ₹1.65 लाख हो जाएगा।

जैपकी के डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, 29 अप्रैल, 2024 को रजिस्टर्ड इस लेनदेन में किरायेदार ने ₹4.5 लाख की सिक्योरिटी दी है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका ने अपना बांद्रा अपार्टमेंट किराए पर दिया है। जैपकी के अनुसार, पहले, जेफ गोल्डनबर्ग स्टूडियो के मालिक जेफरी गोल्डनबर्ग ने मलाइका के इस घर को 1.2 लाख रुपए में इस घर को किराए पर लिया था।

एक्ट्रेस के इस कदम से यह पता चलता है कि मलाइका अरोड़ा सिर्फ एक ग्लैमरस डीवा नहीं बल्कि एक स्मार्ट इन्वेस्टर भी हैं और जानती हैं कि अपने इस इंवेस्टमेंट से कैसे पैसा कमाया जाए।

मलायका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने पहले उसी जगह यानी 81 ऑरेट बिल्डिंग में घर लिया था। उन्होंने अपना अपार्टमेंट 2022 में ₹16 करोड़ में बेचा था। मलाइका के पास भी वहां एक फ्लैट है। उन्होंने पहले ₹14.5 करोड़ में यह फ्लैट बुक किया था लेकिन उन्हें जल्दी वो घर नहीं मिला था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने डेवलपर्स के खिलाफ रियल एस्टेट रेगुलेटर महारेरा में शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि, नवंबर 2021 में, दोनों पक्षों ने महारेरा को इन्फॉर्म किया कि इस मुद्दे को आपसी सुलह से हल कर लिया गया है, डेवलपर ने फ्लैट का कब्ज़ा मलाइका को सौंप दिया है।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X