मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के 'मैं सिंगल हूं' वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उसने जो भी कहा वो...

Malaika Arora Reaction On Arjun Kapoor Statement: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए भी चर्चा में रहती है। अरबाज खान के साथ में 19 साल के बाद उन्होंने तलाक लिया। हालांकि बाद में अपने से कई साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया। लेकिन कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर ने बताया था कि वह सिंगल है।
तभी से यह खबर आने लग गई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता खत्म हो चुका है। लेकिन इस पर मलाइका अरोड़ा की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने खुद इसको लेकर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।
ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा कि "मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में पब्लिक स्टेज पर बात नहीं करती। अर्जुन ने जो भी कहा वह उनकी इच्छा है और मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी। पिछले साल की चुनौतियों के बाद अब नए साल में आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। सब लोग नए साल का स्वागत करो। ये जीवन में नई शुरुआत का संकेत है।
दरअसल दिवाली के मौके पर सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान काफी सारे लोग मलाइका अरोड़ा चिल्लाते हुए देखे गए। इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं सिंगल हूं। आप सब रिलैक्स करो।" तभी से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप का लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications