बेटे अरहान के सामने अरबाज खान की एडवाइज- सिर्फ सेक्स पर फोकस करो.. मलाइका अरोड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Malaika Arora reaction On Arbaaz Khan Sex Talks: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान पॉडकास्टिंग की दुनिया में अपनी शुरुआत करने के लिए कमर कस चुका है। 'डंब बिरयानी' नाम की सीरीज के पहले एपिसोड से एक टीज़र वीडियो सामने आया है। इस एपिसोड में वो अपने कुछ दोस्तों और पापा अरबाज और चाचा सोहेल खान के साथ दिखाई देंगे।
टीजर में जिस तरह की बातें हेती दिखाई दे रही हैं उससे लग रहा है कि पहले ही एपिसोड से ये पॉडकास्ट शो धमाल मचाने के लिए तैयार है। शुरुआत में अरहान को अपने पिता से उनके वॉर्डरोब के बारे में सवाल पूछते हुए सुना जा सकता है। अरहान ने कहा, "पापा वे आपके कमरे को बरमूडा ट्रायंगल क्यों कहते हैं?" इस पर सोहेल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ''मैं गया और मैं अलमारी में छिप गया।'' बाद में वीडियो के एक सीन में अरबाज को अपनी दो शादियों की तरफ इशारा करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, "किसी भी कारण से, यह बातचीत उसी दिशा में जा रही है।"
वीडियो के आगे बढ़ने पर सोहेल खान ने अपने पास्ट के बारे में एक मजेदार घटना साझा की। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर पर डार्क रूम गेम खेल रहे थे। बाद में वह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की मां एक-एक करके सेम वॉर्डरोब में छिप गए थे, जिससे अरहान और अन्य लोग हैरान रह गए। इसके बाद अरबाज ने अपने भाइयों सोहेल और सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की। उन्होंने कहा, "हम बहुत करीब हैं। इस मायने में करीब हैं कि .." लेकिन उन्हें बीच में रोकते हुए सोहेल ने कहा, "दुनिया को पता चल गया कि हम वास्तव में तीन बहनें हैं", जिससे अरबाज थोड़ा शरमा गए।
फिर, अरबाज ने अपने बेटे के दोस्त से जुड़े एक वाकये के बारे में बात की। उन्होंने बताया, "उन्होंने (अरहान के दोस्त) कहा, 'अंकल, लेकिन मैं इस शादी में शामिल नहीं हो सकता।' मैंने कहा, ठीक है, अगली शादी के लिए आ जाना'।'' यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। अरबाज को आगे यह कहते हुए सुना गया, "तुम्हें बहुत मेहनत करनी है", लेकिन उनके बात पूरी करने से पहले अरहान ने कहा, 'रिप्लेस'।
हल्की-फुल्की बातचीत के बीच अरहान के एक दोस्त ने बताया कि वह अपने रिश्तों की कॉम्पलैक्सिटी को समझाते समय इस बात को लेकर काफी उलझन में हैं कि अपने इमोशंस और लॉजिक के बीच क्या चुनें। इस पर अरबाज ने मजाकिया अंदाज में लड़के को सलाह देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आपको सेक्स चुनना चाहिए।"
वीडियो काफी मजेदार था, जिस पर प्रतिक्रिया देने से मलाइका भी खुद को रोक नहीं पाईं। वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद उन्होंने कमेंट सेक्शन में हंसते हुए इमोजी ड्रॉप किए। इसके अलावा, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी अरहान के इस वीडियो को पोस्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications












