..................... अरबाज खान के दुल्हा बनते ही मलाइका अरोड़ा ने किया शादी का ऐलान? Malaika Arora react on her marriage as soon as Arbaaz Khan became the groom? Video Viral - Hindi Filmibeat

अरबाज खान के दुल्हा बनते ही मलाइका अरोड़ा ने किया शादी का ऐलान? बोलीं- मैं जरूर शादी करूंगी..

malaika arora, arbaaz khan, arjun kapoor

Malaika Arora On Her Wedding- मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी शादी को लेकर बात करती दिख रही हैं।

दरअसल ये एक प्रोमो वीडियो है जिसमें फराह खान मलाइका अरोड़ा के साथ बात कर रही हैं। सोनी टीवी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें फराह ने पूछा, ''2024 में, क्या आप सिंगल पेरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पेरेंट कम एक्ट्रेस बन जाएंगी?"

मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए कहा, "क्या मुझे फिर से किसी को अपनी गोद में लेना चाहिए? क्या यह मतलबा था?" गौहर खान ने बीच में टोंकते हुए कहा, "इसका मतलब है, क्या आप शादी करने जा रहे हैं?" इसके बाद मलाइका ने कहा, 'अगर कोई है तो 100 प्रतिशत मैं शादी करूंगी।'

फराह ने कहा कि, "बहुत सारे हैं।" मलाइका ने कहा, "जब मैं कहती हूं कि कोई है, तो इसका मतलब है कि अगर कोई शादी के लिए कहता है, तो मैं ऐसा करूंगी।" फराह ने दोहराया, "कोई भी पूछेगा, आप हां कहेंगे?"

इसके बाद लोग हंसना शुरु कर देते हैं। वीडियो के वायरल होते ही लोग रिएक्शन दे रहे हैं। काफी मजेदार कमेंट्स इस दौरान सामने आए हैं। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

अरबाज खान ने की शादी

मलाइका अरोड़ा के एक्स-हसबैंड अरबाज खान ने हाल ही में मेकअर आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। अरबाज खान की ये शादी लोगों के लिए काफी चौकाने वाली थी। इसका कारण ये है कि अरबाज खान काफी समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे।

शूरा का तो नाम भी किसी ने नहीं सुना था। इस बीच शूरा खान से शादी की खबर ने कई सवाल खड़े किए। फिलहाल दोनों साथ में काफी खुश हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से कब शादी करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X