17 साल छोटे रूमर्ड BF संग मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें देख लोग बोले- रिश्ता पक्का...
Malaika Arora reached temple with Rumoured boyfriend: इंडस्ट्री की जानी मानी पर्सनालिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स, स्टाइल और फैशन के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों तो मलाइका अरोड़ा को खास करके उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा रहा है। वहीं अब इंटरनेट पर मलाइका और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों को देखकर तो फैन्स को लगने लगा है कि दोनों का रिश्ता फिक्स हो चुका है।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मंदिर में हुईं स्पॉट
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ चलती नजर आ रही हैं। वह मंदिर में सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में एक दम सिंपल आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पीछे हर्ष मेहता डार्क ब्लू कलर की शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले हर्ष और मलाइका को कृतिका कामरा और गौरव कपूर की भी शादी में साथ स्पॉट किया गया था और उससे पहले दोनों को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में देखा गया था। तब से दोनों के रिलेशन में होने की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगी हैं।
कौन हैं हर्ष मेहता
हालांकि अभी तक मलाइका (Malaika Arora) ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि दोनों सच में रिलेशन में हैं या यह सिर्फ अफवाह मात्र है। वैसे आपको बता दें कि हर्ष मेहता अभी 33 साल के हैं और उनका डायमंड का बड़ा बिजनेस है। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि वह सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। वह मुंबई के एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी नेटवर्थ करोड़ों में बताई जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











