देर रात एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- अब पत्नी शूरा खान...

Malaika Arora reached ex-husband Arbaaz Khan's house: मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश फोटोशूट वायरल होते हैं तो कभी वे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पब्लिक एरिया में नजर आती हैं। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर के बाहर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
एक्स हसबैंड अरबाज के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा व्हाइट ट्रांसपेरेंट शर्ट और शॉर्ट पेंट में सन ग्लास लगाए हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है। ऐसे में फैन्स यह सोच रहे हैं कि इतने सालों बाद मलाइका अरबाज के घर क्यों आई हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
यूजर्स का यूं आया रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा इतनी रात को सन ग्लासेस कौन लगाता है जरूर दाल में कुछ काला है। वहीं दूसरे ने कहा लगता है कि आउटफिट अर्जुन के पहन लिए हैं कितना ओवरसाइज है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा मलाइका के जाने के बाद अब पत्नी शूरा करेगी अरबाज से सावल। आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया था। वहीं 24 दिसंबर 2023 में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली थी। दोनों की शादी में बस फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। बताया जाता है कि अरबाज शूरा से फिल्म के सेट पर मिले थे। जिसके बाद दोनों ने 1 साल डेट किया फिर शादी करने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications