Malaika Arora Pregnant: शादी की खबरों के बीच क्या प्रेग्नेंट भी हो गईं मलाइका? प्राइवेट लाइफ पर बड़ा खुलासा

malaika arora pregnant

Recommended Video

Malaika Arora PREGNANT? क्या सच मे बनने वाली है Arjun Kapoor के बच्चे की मां? Watch Out | FilmiBeat

Malaika Arora Pregnancy News: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हर दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था तो वहीं इसी बीच मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की न्यूज़ ने हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि मालइका अरोड़ा के परिवार ने इस तरह की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसकी सच्चाई बता दी है।

परिवार ने बताया अफवाह

एक मनोरंजन पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि मलाइका अरोड़ा प्रग्नेंट हैं और अर्जुन कपूर के बच्चे की जन्म देंगी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्टूबर में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबियों से प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। इस तरह की खबरें वायरल होते ही टाइम्स ऑफ इंडिया ने मलाइका अरोड़ा से परिवार से संपर्क किया और हकीकत जानी। एक्ट्रेस के परिवार ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है और मलाइका कीप्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

अर्जुन कपूर ने जाहिर किया गुस्सा

खबरें फैलते ही अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खंडन करते हुए एक पोस्ट लिखा है। अर्जन कपूर ने कहा कि ,"ये काफी गिरी हुई चीज है. इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं, हम उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच्चाई का हिस्सा बन जाती हैं." अर्जुन ने इसे असंवेदनशील बताया और कहा, "हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत ना करें."

मलाइका ने भी जाहिर किया गुस्सा

इसके साथ ही अर्जुन कपूर के इस बयान को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने भी अपने गुस्सा जाहिर किया है। अर्जुन और मलाइका अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं ऐसे में इस कपल को ये चीज काफी नागवार गुजरी और अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।

अर्जुन मलाइका की जोड़ी बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के सबसे लोकप्रिय स्टार कपल्स में शुमार हैं। फैंस बीच इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ऐसे में कभी-कभी इस स्टार कपल को लेकर कुछ अफवाहें भी फैल जाती हैं। जहां कई बार अर्जुन मलाइका इनपर रिएक्ट करना मुनासिब नहीं समझते हैं तो कई बार दोनों का ही गुस्सा फूट जाता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है।

3 सालों से कर रहे हैं डेट

अर्जुन-मलाइका पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक पोस्ट के जरिए रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों रोमांटिक डेट और वेकेशन पर नजर आते रहे हैं। हाल ही में खबरें थीं कि दोनों 2023 में शादी कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X