Arjun Malaika: क्रिसमस पर अर्जुन कपूर की हुई तबीयत खराब, मलाइका ने यूं मांगी जल्दी ठीक होने की दुआएं

arjun malaika unseen

Arjun Kapoor Unwell: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को इस बार फैंस ने मलाइका अरोड़ा के क्रिसमस ब्रंच पर काफी मिस किया। वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी क्रिसमस फोटो शेयर करते हुए फैंस को अपडेट दिया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। दरअसल, तबीयत के कारण ही अर्जुन कपूर इस साल मलाइका के साथ उनकी मम्मी के घर हुए क्रिसमस ब्रंच में शिरकत नहीं कर पाए थे। अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया है जिससे अर्जुन कपूर की रिकवरी की स्पीड तेज हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने किया ये पोस्ट
दरअसल, अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस हॉलीडे सीजन में अस्वस्थ। चिंता न करें यह COVID नहीं है।' इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका को टैग करते हुए उन्हें फोटो क्लिक करने का क्रेडिट भी दिया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर बिस्तर में बैठे अपने फोन पर किसी से बात करते हुए पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने सिर पर क्रिसमस स्टार वाला हैडबैंड भी लगाया हुआ है।

मलाइका ने ऐसी की ठीक होने के दुआ
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की इसी तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। मलाइका ने लिखा, 'तुम जल्दी ठीक हो जाओ।' फैंस का कहना है कि मलाइका के इस पोस्ट के बाद अर्जुन कपूर और तेजी से ठीक हो जाएंगे।

मलाइका का क्रिसमस ब्रंच
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने क्रिसमस के मौके पर अपनी मम्मी-पापा के घर क्रिसमस ब्रंच के लिए पहुंची थीं। इसके साथ मलाइका की छोटी बहन अमृता भी अपने पूरे परिवार के साथ वहां गई थीं। अरोड़ा फैमिली हर साल ऐसे ही क्रिसमस सेलिब्रेट करती हैं। पिछले साल अर्जुन कपूर भी मलाइका के साथ पहुंचे थे।

'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हैं
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X