''मुझे दबंग 3 का ऑफर मिले.. तो मैं बिना सोचे समझे हां कर दूंगी....''
यह कहना है दबंग की मुन्नी.. यानि की मलाइका अरोड़ा खान का। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका से पूछा गया यदि वो दबंग 3 में काम करने के लिए तैयार हैं या नहीं। तो मलाइका ने जबरदस्त जवाब दिया।
शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. BOX OFFICE पर 100 करोड़ पार!
एक्ट्रेस ने कहा- "मैं तुरंत इस प्रोजेक्ट में कूद पडूंगी.. दबंग से जुड़ना हमेशा शानदार होता है। लिहाजा, यदि कभी भी मुझे दबंग 3 में स्पेशल नंबर करने का ऑफर दिया जाए.. मैं बिना पलक झपकाए, उसे हां कर दूंगी।

याद दिला दें.. फिल्म दबंग में मलाइका अरोड़ा खान पर फिल्माया गाना 'मुन्नी बदनाम' ब्लॉकबस्टर रहा था। लेकिन दबंग 2 में मलाइका की जगह करीना कपूर ने स्पेशल नंबर किया था। बहरहाल, अब जबकि दबंग 3 पर तेजी से काम शुरु हो चुका है.. हमें इंतजार रहेगा कि मलाइका की जगह भी फिल्म में पक्की हो जाएगी।
Recommended Video

बहरहाल, यहां आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड के बेस्ट आईटम नंबर -


Click it and Unblock the Notifications











