सबसे सेक्सी मॉम हैं मलाईका अरोड़ा फिर भी बेटे की लग जाती है क्लास!

By Staff

मलाईका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बेटे अरहान खान के साथ अपने रिश्ते की बात की। दरअसल, मलाईका को बॉलीवुड की सबसे सेक्सी मॉम कहा जाता है। उन्हें देखकर कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता कि वो एक 18 साल के बेटे की मां हैं।

अपने बेटे अरहान के बारे में बात करते हुए मलाईका ने बताया कि हम दोस्त भले ही हैं लेकिन मैं एक बहुत ही सख्त मम्मी हूं। मुझे लगता है कि कुछ नियम कानूनों का पालन हर बच्चे को करना चाहिए।

malaika-arora-opens-up-on-being-a-strict-mother

मलाईका ने बताया कि उनके बेटे को भी पता है कि वो उसकी क्लास लगा सकती हैं। उनका कहना है कि घर में संस्कार, तमीज़, सम्मान बनाए रखना चाहिए। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा भी ऐसा करता रहे।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रंगोली चंडेल ने मलाईका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, कलयुगी माता इसे कहते हैं। तालियां। अब वो क्या कहना चाहती थीं पता नहीं लेकिन ट्विटर ने उन्हें जमकर लताड़ दिया।

जो लोग मलाईका के पहनावे के बारे में बात करते हैं, उन पर मलाईका का कहना है कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। लेकिन वो लोग ये नहीं जानते हैं कि मैं उनकी बातों को इतनी तवज्जो ही नहीं देती हूं। मेरे कपड़े, अगर उन्हें पसंद नहीं आते हैं तो ये मेरी दिक्कत कैसे हुई।

देखिए मलाईका की कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X