हम दोनों एक दूसरे को केवल दुखी करते थे - अरबाज़ से तलाक लेने पर बोलीं मलाईका अरोड़ा
रिश्ते तोड़ना किसी को अच्छा नहीं लगता लेकिन रिश्तों को ढोने से बेहतर है उन्हें अच्छे मोड़ पर खत्म कर देना। फिर ऐसा करने में कितना भी दुख है। मलाईका अरोड़ा ने भी अरबाज़ खान के साथ अपनी 21 साल की शादी को खत्म कर दिया। हालांकि अपने तलाक के बारे में पहली बार मलाईका अरोड़ा खुलकर बोलीं, करीना कपूर खान के रेडियो शो What Women Want.
आज तक इस तलाक पर केवल अरबाज़ खान ही बोलते दिखे और मलाईका ने बिल्कुल चुप्पी साध रखी थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात भी की और अपनी ज़िंदगी की परेशानियों का ज़िक्र खुलेआम किया। मलाईका ने दिल खोलकर अपनी दिक्कतों के बारे में भी बात की।

जहां अरबाज़ खान ने इस बारे में बात करते हुए पहले ही कहा था कि उन्होंने 21 साल तक किसी को खुश रखने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। वहीं मलाईका अरोड़ा ने भी अपनी बिखरी हुई शादी पर बात करते हुए बताया कि तलाक लेना मुश्किल भले ही लेकिन ज़रूरी क्यों था।


Click it and Unblock the Notifications