ब्रेक अप के बाद दर्दभरे पोस्ट करते रह गए अर्जुन कपूर, इधर नए पार्टनर के साथ वेकेशन पर रफूचक्कर हो गई मलाइका

Malaika Arora Vacation: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेक अप की गॉसिप को लेकर सुर्खियों में लगातार बनीं हुई हैं। ब्रेक अप की खबरों के बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लाइफ को लेकर कोटेशन वाले पोस्ट फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। इसी बीच मलाइका ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से हर किसी को चौंका दिया है।
दरअसल, ये डीवा अब दिल टूटने और संभलने के सिलसिले के बीच वेकेशन पर निकल पड़ी है। दिलचस्प बात ये है कि मलाइका इस वेकेशन पर अकेले ही नहीं गई हैं बल्कि उनके साथ ही और भी कोई है जो उनके जख्मी दिल का इलाज कर रहा है।
हालांकि अपको बता दें कि ये कोई मेल पार्नल नहीं बल्कि फीमेल हैं। दरअसल, मलाइका अपनी कुछ सहेलियों के साथ गर्ल्स ट्रिप इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। 10 तस्वीरों की इस सीरीज को देखने के बाद साफ है कि मलाइका इस दौरान अपनी दोस्तों के साथ जमकर इंजॉय कर रही हैं।
इस आखिरी फोटो में मलाइका व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में सीढ़ियों से उतरती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है और व्हाइट हील्स कैरी किए नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने ब्लैक सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'J'adore'।
सामने आई तस्वीरों में मलाइका के एक से बढ़कर एक सेक्सी लुक्स देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन भी मलाइका के फैंस के रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है। हर कोई कमेंट सेक्शन में अर्जुन कपूर के रिएक्शन को देखने के लिए तरस रहा है जो कि कहीं देखने को मिल ही नहीं रहा है।


Click it and Unblock the Notifications