Malaika Nora Video: डांस करते-करते सब कुछ भूलीं नोरा-मलाइका, बीच में ही करने लगी ऐसी हरकतें

Malaika Arora Nora Fatehi Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)' के जरिए खूब मलासा परोस रही हैं और टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। अब एक बार फिर से मलाइका के इस शो से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा नोरा फतेही के साथ बेहद बोल्ड डांस करती दिखाई दे रही हैं।
मस्ती में चूर नोरा-मलाइका
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा और मलाइका इस दौरान बोल्डनेस की सारी हदें पार करती दिखाई दे रही हैं और डांस के बीच एक दूसरे के साथ पूरी तरह से मस्ती में चूर दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मलाइका और नोरा 'छैयां-छैयां' गाने पर फ्लोर तोड़ती दिखाई दे रही हैं।
ब्लैक लुक में दिखाई सिजलिंग अदाएं
मलाइका और नोरा का ये वीडियो इतना माइंड ब्लोइंग की हर किसी को ये डांस करने पर मजबूर कर रहा है। दिलचस्प यह है कि ना सिर्फ डांस में बल्कि नोरा फतेही के लुक पर भी फैंस की नजर जा रही है। दोनों ने काले रंग का बेहद बोल्ड ड्रेस पहन रखा है। दोनों ही इस आउटफिट में बेहद सिजलिंग और हॅाट केमेस्ट्री दिखा रहे हैं।
नोरा मलाइका साथ में लगा देती हैं आग
बता दें कि नोरा और मलाइका इससे पहले भी कई बार एक दूसरे के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई दे चुकी हैं। दोनों के ही फैंस इस सिजलिंग जोड़ी को साथ में देखने का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही ाग की तरह वायरल हो गया है।
ओवरएक्टिंग के लिए ट्रोल हो रही हैं मलाइका
मलाइका के इस शो की बात करें तो जहां सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं कई लोग इसे ओवरएक्टिंग करार दे रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो फेक लगा है। एक ने लिखा, 'अच्छी ओवरएक्टिंग है।' एक अन्य ने लिखा कि बहुत स्क्रिप्टेड और नकली लग रहा है। मलाइका को उनके इस शो के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











