..................... Malaika Arora new vacation photos ex arjun Kapoor replaced by this new boyfriend - Hindi Filmibeat

नए बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा, एकदम अर्जुन कपूर की तरह ही मलाइका को करते दिखे खुश

Malaika Arora Arjun Kapoor

Malaika Arora New Love Interest: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने पति अरबाज खान से अलग होने के बाद, उन्होंने कई सालों तक एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि, इस साल दुर्भाग्य से दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर से अलग होने की अफवाहों के बीच, मॉडल से अभिनेत्री बनी मलाइका ने तब सबका ध्यान खींचा, जब उन्होंने एक मिस्ट्री मैन संग फोटो शेयर की।

20 अगस्त 2024 को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस की अपनी हालिया जर्नी की यादों की एक पोस्ट शेयर की, जिसकी शुरुआत अभिनेत्री के एक एयरपोर्ट के अंदर चलने और अपनी फ्लाइट की खिड़की से बादलों के एक छोटे से सीन से होती है। इसके बाद मलाइका ने कुछ फोटोज एड किए, जिसमें वह शहर में अपने समय का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही थीं।

हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह मलाइका की मिस्ट्री मैन संग फोटो थी। इस झलक में मलाइका को बेज कलर की ड्रेस और बेहद कूल सनग्लासेस पहने देखा गया। इस दौरान, उस व्यक्ति ने ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। तस्वीर में दोनों को शीशे के सामने पोज देते हुए देखा गया। तस्वीर में जहां मलाइका किलर पोज देने में बिजी हैं तो वहीं ये मिस्ट्री मैन सेल्फी क्लिक कर रहे हैं।

बता दें कि फैंस को ये तस्वीर देखकर अर्जुन कपूर का स्टाइल याद आ रहा है। दरअसल, अर्जुन कपूर भी बिल्कुल ऐसे ही मलाइका की शीशे वाली तस्वीरें क्लिक किया करते थे।

इसके अलावा, रील में मलाइका को कुछ टेस्टी फ्रेंच डिशेज का स्वाद लेते हुए, पेरिस की सड़कों पर घूमते हुए, खरीदारी करते हुए, टूरिस्ट प्लेस पर जाते हुए और जर्नी के दौरान पहने गए स्टाइलिश आउटफिट्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, "C'est si Bon. पेरिस में मेरे 48 घंटे! पूरे अनुभव के लिए @dreamsetgo.sports का शुक्रिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X